यह उपचुनाव फैसला करेगा मुख्यमंत्री मामा रहेंगा या नहीं - शिवराज सिंह
शिवपुरी - शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झिरी गांव में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भाजपा प्रत्याशी की ओर से एवं भाजपा का प्रचार करने के लिये आये। इस दौरान आमसभा को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि इस चुनाव से फैसला होगा। कि प्रदेश में शिवराज रहेगा कि नहीं इस चुनाव का परिणाम यह बताएगा। कि कौन प्रदेश चलाएगा। शिवराज तभी सीएम रहेगा जब भाजपा प्रत्याशी जीतेगा। यह नहीं चलेगा कि मामा अच्छा यह ठीक नहीं अगर यही सोचा तो सब गड़बड हो जाएगा। कोई चूक नहीं होना चाहिऐ। सबको भाजपा को जिताना है। इस चुनाव से बच्चों के भविष्य का फैसला होना है। यह माता बहनों के सम्मान का चुनाव है। इसलिये आपको भाजपा को जिताना होगा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान कमलनाथ ने गरीब जनता से जुड़ी कई योजनाओं को किया बंद। जब भाजपा प्रत्याशी जीतेगा तब मामा रहेगा।
