कोलारस परगने के ग्राम मंझारी में चोरी की सजा में दोनो हाथ बांधकर कुंए में धकेला गया राजाराम - मौत

कोलारस परगने के ग्राम मंझारी में चोरी की सजा में दोनो हाथ बांधकर कुंए में धकेला गया राजाराम - मौत

कोलारस - कोलारस परगने के इंदार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मंझारी मे पिछले 5 दिनो से गायब राजाराम आदिवासी की लाश एक कुंए में मिली। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है। कि चोरी के शक में राजाराम आदिवासी के दोनो हांथ बांधकर कुंए में धकेल दिया गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनो के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार राजाराम उर्फ डमरू(22) पुत्र नारायण आदिवासी निवासी मंझारी मंगलवार को अचानक गायब हो गया। परिजन पांच दिनों से राजाराम की तलाश कर रहे थे। रविवार की दोपहर 3 बजे राजाराम का शव कृष्णा के कुएं में पड़ा मिला । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव बाहर निकाला तो राजाराम के हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे हुए थे। परिजनों ने गांव के ही कप्तान सिंह यादव पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि कप्तान के दस हजार रुपए चोरी चले गए थे। रुपए चोरी जाने का शक राजाराम पर जता रहा था। इसलिए उसने राजाराम की हत्या कर दी है। पुलिस ने कप्तान सिंह यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म