पचावली में छतिग्रस्त सिंध के पुल से जान जोखिम में डालकर निकल रहे है बाईक सबार, प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान तो हो सकती है बड़ी घटना
कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचावली सिंध नदी के पुराने पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बाईक तो दूर की बात है राहगीरो का पैदल निकलना भी मौत के मुहं से निकलने के समान है प्रशासन की अन्देखी के चलते सिंध नदी पुल के नीचे होते ही छतिग्रस्त पुल से प्रति दिन सैंकड़ो दो पहिया बाहन गुजर रहे है सिंध का वहाव अभी तेजी पर है और पुल में एक फुट तक के गडडे हो चुके है उसके बाद भी रास्ता बंद न होने के कारण लोग जान हतेली पर रख कर परिवार के साथ सिंध नदी के पुराने पुल से बाईक को निकाल रहे है प्रशासन को पुराने पुल के दोनो तरफ बैरिकेड लगाकर तत्काल दो पहिया वाहन को निकलने पर रोक लगाकर दो पहिया बाहन को सढ़-एजवारा मार्ग से होकर निकालने की व्यवस्था करना चाहिए अन्यथा थोडी से लापरवाही में कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है।
Tags
कोलारस