34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, संजीव मुले होंगे भूरिया की जगह शिवपुरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक - National

 


मध्य प्रदेश पुलिस से दो स्पेशल डीजी होमगार्ड के पवन जैन व ट्रेनिंग के मुकेश कुमार जैन और जेएनपीए सागर के एडीजी सुशोभन बनर्जी आज रिटायर हो गए जिनके स्थान पर सोमवार को सुबह विजिलैंस एडीजी सुषमा सिंह और नारकोटिक्स एडीजी डॉ. एसडब्ल्यू नकवी स्पेशल डीजी बना दिए गए हैं। शाम को आठ जिलों में एसपी के साथ सुबह स्पेशल डीजी बनीं सुषमा सिंह सहित 34 आईपीएस की नई पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। देखिये कौन-कौन प्रभावित हुए आईपीएस।

नजदीक आती चुनावी बेला के चलते अधिकारियों के तबादलों की गति तेज हो गई है। रात में हुये 18 आईएएस के तबादलों के बाद अभी अभी राज्य शासन ने 34 आईपीएस के तबादले किये हैं। इस सूची में अंचल में भी काफी अधिकारी प्रभावित हुये हैं। श्योपुर में मुरैना के एएसपी रायसिंह नरवरिया को एसपी बनाकर भेजा गया है। वहीं श्योपुर में बेहतर काम कर रहे आलोक कुमार को 18वीं वाहिनी विसबल में सेनानी बनाया गया है। 

सोमवार को सुबह आज 1989 बैच की सुषमा सिंह और 1990 बैच के डॉ. एसडब्ल्यू नकवी को राज्य शासन ने स्पेशल डीजी बनाए जाने के आदेश जारी किए थे। नकवी 31 अगस्त को रिटायर हो जाएंगे। दोनों अधिकारियों को सुबह के आदेश में वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही स्पेशल डीजी बनाया गया था, लेकिन शाम को 34 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए। इसमें सुषमा सिंह की पदस्थापना स्पेशल डीजी लोक अभियोजन की गई।

डीजी जेल अरविंद कुमार डीजी होमगार्ड बने
डीजी होमगार्ड पवन जैन के आज रिटायर हो जाने के बाद उनके स्थान पर 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी महानिदेशक जेल अरविंद कुमार को डीजी होमगार्ड बनाने के आदेश जारी किए गए हैं। 1989 बैच के डीजी लोक अभियोजन राजेश चावला को डीजी जेल बनाकर भेजा गया है। वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1992 बैच के अधिकारी पवन श्रीवास्तव को एडीजी सतर्कता की पदस्थापना दी गई है। यहां अभी तक सुषमा सिंह पदस्थ थीं।

आठ जिलों के एसपी बदले
34 आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश में आठ जिलों को नए एसपी भी दिए गए हैं। 2016 बैच की रिटायर आईएएस बीआर नायडु की बेटी निवेदिता को उमरिया जिले में एसपी बनाया है। वहीं, रतलाम एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को हटाकर पीएचक्यू कर दिया है तो बुरहानपुर से राहुल कुमार लोधा को रतलाम भेजा गया था। राहुल कुमार लोधा की बुरहानपुर जंगल में अतिक्रमण को लेकर डीएफओ से पटरी नहीं बैठ पाई थी लेकिन राज्य शासन ने उन्हें छोटे जिले से मालवा के बड़े जिले रतलाम की जिम्मेदारी दी है। सिद्धार्थ बहुगुणा के ही बैचमेट दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह को सिवनी जिले की कमान सौंपी गई है। 2014 बैच के भोपाल पुलिस उपायुक्त साईं एस थोटा को बुंदेलखंड के महत्वपूर्ण जिले पन्ना में एसपी बनाया है। पन्ना जिले के एसपी धर्मराज मीणा को दमोह बनाकर भेजा है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को स्वतंत्र प्रभार
सोमवार को जारी आदेश में तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के प्रमोटी आईपीएस को स्वतंत्र रूप से प्रभार सौंपते हुए जिलों में एसपी की कमान सौंपी गई है। इनमें बुरहानपुर में देवेंद्र कुमार पाटीदार तो श्योपुर में रायसिंह नरवरिया और आलीराजपुर में राजेश व्यास को यह जिम्मेदारी दी गई है।
 

क्रमांकअधिकारी का नामवर्तमान पदस्थापनानवीन पदस्थापना
1अरविन्द कुमार (1988)                    डीजी जेलडीजी होमगार्ड 
2राजेश चावला (1980)                 डायरेक्टर, लोक अभियोजनडीजी जेल
3सुषमा सिंह (1989)                 स्पेशल डीजी, सतर्कता, पीएचक्यू डायरेक्टर, लोक अभियोजन
4पवन कुमार श्रीवास्तव (1992)एडीजी, पीएचक्यू  एडीजी, सतर्कता, पीएचक्यू
5 चन्द्रशेखर सोलंकी (2006)        डीआईजी, इंदौर ग्रामीण रेंजडीआईजी, खरगौन रेंज 
6सिद्धार्थ बहुगुणा (2010)  एसपी, रतलामएआईजी, पीएचक्यू
7विनीत कपूर (2010)             डीसीपी, भोपाल एआईजी, पीएचक्यू
8विजय खत्री (2010)   डीसीपी, (ज़ोन 4) भोपाल सेनानी, दूसरी वाहिनी, ग्वालियर
9विनीत कुमार जैन (2010)      सेनानी, 5वी वाहिनी, मुरैना सेनानी, 13वीं वाहिनी, ग्वालियर
10राकेश कुमार सिंह (2010)   एसपी दमोह   एसपी सिवनी 
11किरणलता केरकेट्टा (2010)एसपी देहात भोपाल  एआईजी, पीएचक्यू
12राहुल कुमार लोधा (2011)        एसपी बुरहानपुर  एसपी रतलाम
13असित यादव (2011)         सेनानी, दूसरी वाहिनी, ग्वालियर सेनानी, पांचवीं वाहिनी, मुरैना
14प्रमोद कुमार सिन्हा (2012)         एसपी, उमरियाएसपी, देहात भोपाल
15साईकृष्ण एस. थोटा (2014)डीसीपी ज़ोन-1एसपी, पन्ना
16वाहनी सिंह (2014)      सेनानी, 8वीं वाहिनी, छिन्दवाड़ा एआईजी, पीएचक्यू
17धर्मराज मीना (2015)             एसपी पन्नाएसपी दमोह
18निवेदिता नायडू (2015)         सेनानी, 35वीं वाहिनी, मंडलाएसपी उमरिया
19हंसराज सिंह (2016)              एसपी अलीराजपुर डीसीपी (आसूचना एवं सुरक्षा) इंदौर
20हितिका वासल (2017)   एसपी, देहात इंदौरएसपी, पीआरटीएस
21मृगाखी डेका (2018)           डीसीपी (ट्रैफिक) भोपालएआईजी, पीएचक्यू
22आलोक कुमार (डीडी-95)      एसपी श्योपुर सेनानी, 18वीं वाहिनी, शिवपुरी
23रामजी श्रीवास्तव (डीडी-95)     एसपी सिवनीडीसीपी, ज़ोन-1 भोपाल  
24विनोद कुमार (डीडी-96)          एएसपी गुना सेनानी, 35वीं वाहिनी, मंडला
25सुनील कुमार मेहता (डीडी-96)        एसपी विशेष शाखा, उज्जैनएसपी, देहात इंदौर
26वीरेन्द्र जैन (डीडी-96)          एसपी, ईओडब्ल्यू रीवा सेनानी, 8वीं वाहिनी, छिंदवाड़ा
27देवेन्द्र कुमार पाटीदार (डीडी-96)      एएसपी धारएसपी बुरहानपुर
28रायसिंह नरवरिया (डीडी-96)   एएसपी मुरैना   एसपी श्योपुर
29सुन्दर सिंह कनेश (डीडी-96)   एएसपी नीमच डीसीपी, ज़ोन-4, भोपाल
30राजेश व्यास (डीडी-97)    एडीसीपी, ज़ोन-2, इंदौरएसपी अलीराजपुर
31पद्म विलोचन शुक्ला (डीडी-97)उप-सेनानी, 15वीं वाहिनी, इंदौरडीसीपी (ट्रैफिक) भोपाल
32सुधीर कुमार अग्रवाल (डीडी-97)एसपी-साइबर, ग्वालियरडीसीपी, भोपाल
33पंकज कुमार पांडे (डीडी-97) एसपी अजाक ग्वालियरडीसीपी, ज़ोन-3, इंदौर
34संजय कुमार अग्रवाल (डीडी-97)एएसपी जबलपुर एआईजी, पीएचक्यू






Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म