अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आवाह्न पर जिले के कर्मचारी 25 अगस्त को रहेंगे सामूहिक अवकाश पर - Shivpuri



संयुक्त मोर्चा दोपहर एक बजे जिलाधीश को सौंपेंगा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

शिवपुरी - अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आवाह्न पर अपनी लंबित मांगौ के समर्थन में शिवपुरी जिले के अधिकारी कर्मचारी 25 अगस्त को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा, दुबेजी बाथम, एवं हिम्मत सिंह सोनकर ने संयुक्त रूप से बताया कि संयुक्त मोर्चा के प्रदेशव्यापी आवाह्न पर यह आंदोलन का द्वितीय चरण है इसके अंतर्गत अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन दोपहर 1:00 बजे जिलाधीश को सौंपेंगे इसके तहत 25 अगस्त शुक्रवार को सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता पदोन्नति ग्रेड पे निर्धारण कर लिपिक संवर्ग को ग्रेड पे केंद्र के समान देने सहित विभिन्न मांगों को समर्थन में एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहकर सरकार का ध्यान आकर्षण करेंगे मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष  श्रीमती वंदना शर्मा, राजपत्रित संघ के प्रकाश पांडे, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष तारिक सिद्दीकी,  लिपिक संघ के सुरेंद्र यादव, वन कर्मचारी संघ के दुर्गा प्रसाद ग्वाल, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव, राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव अरविंद सरैया, संयुक्त मोर्चा के जिला प्रवक्ता महावीर मुदगल, सहायक पशु चिकित्सा संघ की श्रीमती अंजना गौर, लघु वेतन संघ के धीरज सिंह राजपूत आदि ने जिले के समस्त विभागों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों से एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहने की अपील करते हुए आंदोलन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

यह है प्रमुख मांगे -

मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना पुन  लागू की जाए, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पदोन्नति, ग्रेड पे निर्धारण कर लिपिक वर्ग को ग्रेड पे केंद्र के सामान दिया जाए ,बंधन मुक्त अनुकंपा नियुक्ति, केंद्र के समान  डी ए प्रदान करने, आशा कार्यकर्ताओं को नियमित करने ,स्टाफ नर्स को द्वितीय श्रेणी में सम्मिलित कर जॉइनिंग डेट से 100 फीसदी सैलरी की जाए, पंचायत सचिव सहायक सचिव को नियमित करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म