कोलारस में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी धरणीधर जंयती एवं बलराम जन्मोत्सव - Kolaras



कोलारस - कोलारस में दिनांक 13 अगस्त रविवार को गोपालजी गार्डन में अखिल भारतीय किरार धाकङ समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने बैठक रखी जिसमें 5 सितंबर को धूमधाम से बलराम जयंती चल समारोह एवं धरणीधर जंयती महोत्सव मनाने की बात कही, आखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के चल समारोह की तैयारी अभी से शुरू कर दी है नवयुवक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप धाकड़ ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष रामजीलाल के अलावा श्रीनिवास धाकङ सरपंच कार्या,दिनेश धाकङ सरपंच किलावनी, शिखर धाकङ सरपंच मोहराई,नरेंद्र धंदेरा, नीरज मोहरा, गणेश सत्यार्थी,प्रदीप धाकड़,पवन ठेकेदार सरपंच मोहरा,किरार समाज के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप धाकङ, मोहन धाकड़, दयाली रामनगर,युवा महामंत्री सुखदेव धाकङ कार्या, राजा भैया राहुल,युवा जिला उपाध्यक्ष मधुर धाकङ चन्दैनी, दीपक धाकङ कार्या,राजू धाकङ मोहरा... आदि धाकङ समाज के कई लोग उपस्थित हुए। 


5 सितंबर को कोलारस में कोलारस विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों गांवों के कई हजार धाकङ समाज के लोग चलसमारोह में शामिल होंगे किरार क्षत्रिय महासभा नवयुवक मंडल की पूरी टीम प्रचार प्रसार एवं कार्यक्रम की तैयारी में जुटेंगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म