हर घर तिरंगा अभियान, स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ निकली तिरंगा रैली - Shivpuri



शिवपुरी - हर घर तिरंगा अभियान के तहत गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शिवपुरी शहर में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ तिरंगा रैली निकाली। 
नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ रैली में भाग लिया। रैली उत्कृष्ट विद्यालय से शुरू हुई। जिसमें उत्कृष्ट विधायक क्रमांक 1, शासकीय विद्यालय क्रमांक 2, शासकीय कन्या विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। रैली में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकायें भी शामिल हुई। स्कूल के प्रांगण में सभी को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म