सांसद डॉ०के०पी० यादव ने लोकसभा में पेश किए तीन प्राइवेट बिल - Shivpuri


शिवपुरी-गुना-अशोक नगर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सांसद डॉ० कृष्णपाल सिंह यादव जी द्वारा आज लोक सभा में पुरः स्थापित करने हेतु तीन निजी सदस्य विधेयक क्रमशः कम्पनी (संशोधन) विधेयक 2022, सामाजिक सुरक्षा संहिता (संशोधन) विधेयक, 2022, संविधान (संशोधन) विधेयक 2022 प्रस्तुत किए।

कंपनी (संशोधन) विधेयक 2022

इस विधेयक के माध्यम से कंपनीज एक्ट के अंतर्गत सीएसआर करने वाले उपक्रमों और संगठनों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वो उस स्थान या जिले के विकास में सीएसआर की राशि खर्च करे जहां उनके प्लांट स्थित है।
*2.सामाजिक सुरक्षा संहिता (संशोधन)विधेयक 2022*
इस विधेयक के माध्यम से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा देने हेतु प्रावधान किया गया है।इस संशोधन से 2020 में सरकार द्वारा लाए गए कानून के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा के दायरे को बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय कामगार संगठन के मानकों के अनुसार किया जाएगा।

3. संविधान (संशोधन) विधेयक 2022

इस विधेयक के माध्यम से संविधान की धारा 343 का संशोधन करके हिंदी को भारत देश की राष्ट्र भाषा बनाने का प्रावधान किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म