भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए जारी की दूसरी सूची, इस बार भी 39 नामों में कई चौंकाने वाले - MP News

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 और उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा कर दी है। इससे पहले भाजपा ने हारी हुई 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान पहले ही कर दिया था। भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत छह सांसदों को टिकट दिया गया है। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के भी नाम हैं।

मध्यप्रदेश भाजपा ने सोमवार को अपने प्रत्शाशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 39 नाम हैं। इंदौर की एक नंबर सीट से कैलाश विजयवर्गीय का नाम चौंकाने वाला है। वहीं देपालपुर से मनोज पटेल, छिंदवाड़ा से बंटी साहू का नाम घोषित किया है।

भाजपा की सूची के मुताबिक, दिमनी विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास और प्रह्लाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर से टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा ने अपने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

इससे पहले भाजपा ने 17 अगस्त को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस दौरान मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के लिए भी उम्मीदवारों का एलान किया गया था। भाजपा ने मध्य प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 नामों की घोषणा कर दी थी।


हारी हुई सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों का एलान
इससे पहले अगस्त में भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जिन 60 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया था, उन सभी पर पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 में हार का सामना करना पड़ा था। मध्य प्रदेश की 39 सीटों में से 38 पर कांग्रेस और एक पर बसपा ने जीत दर्ज की थी। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 21 में से 20 पर कांग्रेस और एक पर अजीत जोगी को जीत हासिल हुई थी।

मध्य प्रदेश के लिए भाजपा की पहली सूची भी पढ़िए
 
पांच राज्यों में होने हैं चुनाव दरअसल, आने वाले महीनों में देश के पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि तेलंगाना में बीआरएस सत्ता में है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म