भाजपा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के पाला बदलते ही दो दर्जन से अधिक समर्थकों ने थामा कांग्रेस का हाथ - Badarwas


देवेन्द्र शर्मा बदरवास - कोलारस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को फिर से बड़ा झटका लगा है कोलारस जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आशा उदयभान सिंह यादव, बदरवास नगर परिषद पार्षद सुमित यादव सहित दो दर्जन से अधिक भाजपाई सरपंच, जनपद सदस्य, विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी अशोक नगर में आयोजित शुक्रवार की दोपहर कांग्रेस के सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह राघोगढ़ के नेतृत्व से प्रभावित होकर उनके समक्ष आज बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होकर थमा कांग्रेस का हाथ।

बता दे कि कांग्रेस में शामिल होने वाले कोलारस विधानसभा के आधा सैंकड़ा से भी अधिक भाजपाई बताए जा रहे हैं किंतु सूची में दो दर्जन प्रमुख कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं जो कि सूची इस प्रकार है।

सुमित यादव दीगौध नगर परिषद पार्षद, कल्याण गुर्जर, गोलू यादव बड़ैरा, गोविंद केवट, घनश्याम परिहार, दानकुंवर बाई, नितिन दांगी, राजकुमार परिहार, जयदीप शर्मा,आशीष यादव,राजू यादव,अमन यादव, जसवंत गोस्वामी,रामू यादव, बृजभान सिंह,मदश गोपाल, सतेन्द्र रघुवंशी, विपुल यादव सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म