राहुल गांधी ने दिए संकेत: कैलाश, तोमर जैसे दिग्गजों के लिए बनेगी आक्रामक रणनीति, यह कांग्रेस के लिए बड़ा मौका - MP News



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को कालापीपल में सभा के लिए पहुंचे वे इंदौर एयरपोर्ट से होकर कालापीपल गए इंदौर में उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं से मुलाकात की और इंदौर में विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा भी की इस दौरान उनके साथ पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव भी मौजूद थे सुरजीत सिंह चड्ढा और सदाशिव यादव ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि जल्द ही कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों को मप्र में उतारेगी। इसी कड़ी में पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी मोहनखेड़ा में सभा करने के लिए आ रही हैं। इसके बाद लगातार स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो जाएंगे। 

भाजपा के दिग्गजों के खिलाफ बनेगी आक्रामक रणनीति
क्षेत्र क्रमांक एक से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन केके मिश्रा ने राहुल गांधी से लंबी चर्चा की। संजय शुक्ला ने बयान जारी कर बताया कि कांग्रेस एक नंबर विधानसभा से आक्रामक शैली में चुनाव लड़ेगी जनता पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है और भाजपा की नीतियों से त्रस्त है एेसे में कांग्रेस के पास यह एक बेहतर मौका है भाजपा के प्रमुख नेताओं को हराकर कांग्रेस इस बार प्रदेश में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से समाप्त कर देगी। 


प्रियंका के दौरे से मालवा निमाड़ पर फोकस
कांग्रेस नेताओं ने बताया की पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी मोहनखेड़ा में आ रही हैं। उनके इस दौरे में मालवा निमाड़ के सभी प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी ने शाजापुर में सभा की और अब मोहनखेड़ा में प्रियंका आ रही हैं। इससे मध्यप्रदेश का एक बड़ा भाग कवर हो जाएगा। 

उज्जैन में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले पर फोकस
हाल ही में उज्जैन में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने देशभर में उठाया है। प्रियंका गांधी के दौरे में भी भाजपा सरकार को महिला अपराध पर घेरा जाएगा। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी पीड़ित बालिका से एमटीएच अस्पताल में जाकर मुलाकात की थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म