रन्नौद - नगर में रविवार को कुशवाहा समाज के द्वारा लवकुश जयंती के उपलक्ष में भव्य विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर के आसमानी माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए भए़रओंजई की बगिया पहुंची, जहां पूजा अर्चन के साथ कुशवाह समाज सहित अन्य वक्ताओं ने श्रीराम एवं लवकुश के चरित्र का वर्णन किया।
नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए कुशवाहा समाज के लाेगो द्वारा भगवान लवकुश जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई समाजजनों द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली में लव-कुश की झांकी सजाई और पूजा-अर्चना कर बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस विशाल शोभा यात्रा का नगर में व्यापारी संघ विश्व हिंदू परिषद पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव शोभायात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया, चल समारोह में सजी झांकी आकर्षक का केन्द्र रही झांकी में दो बालक लवकुश बने बैठे थे,चल समारोह के समापन के बाद भगवान लव कुश की महा आरती की गई।
स्मोक पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, नगरपरिषद अधिक्ष राजकुमारी-जमुना कुशवाह क्षेत्रीय नेतागण उपस्थित रहे।।
Tags
Rannod