चुनाव से पहले 12 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, नए बने जिले पांढुर्ना और मैहर में SP की नियुक्ति - MP News



चुनाव से पहले राज्य सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। खंडवा और आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है। वहीं, नए जिले मैहर के पहले एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल और पांढुर्ना का एसपी राजेश कुमार त्रिपाठी को बनाया गया है। 

खंडवा SP सत्येंद्र कुमार शुक्ला को हटाकर वीरेंद्र कुमार सिंह को खंडवा का नया SP बनाया गया है। आगर मालवा के SP संतोष कोरी को हटाकर विनोद कुमार सिंह को आगर मालवा जिले का नया SP बनाया गया है। आर के हिंगणकर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण रेंज बनाए गए हैं।कुमार सौरभ को उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील कुमार जैन सागर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं। सविता सोहाने शहडोल रेंज की उप पुलिस महानिरीक्षक बनाई गई हैं। मनोज कुमार श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर (अपराध) राम शहर प्रजापति पुलिस उपायुक्त भोपाल बनाए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म