यह चुनाव प्रदेश के विकास की गति को तय करेगा ज्योतिरादित्य सिंधिया - Kolaras



तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस


कोलारस - कोलारस में शनिवार को सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गोपालजी गार्डन में आए यहां पर उन्होंने भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया बन टु बन भाजपा कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने भाषण में  कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश पर दशकों तक राज किया पर विकास के एक भी काम नहीं किया सड़कों के हाल बेहाल थे  बिजली तो सिर्फ दो-तीन घंटे के लिए ही आती थी कांग्रेस के शासन को जनता कभी नहीं भूल सकती जब जनता को कोई सुविधा नहीं मिलती थी उन्होंने यह भी कहा कि जिस पार्टी के वरिष्ठ नेता एक दूसरे के कपड़े फाडते  हैं और आशब्द सुनने की पावर ऑफ एंटाँनी देते हैं उनका भरोसा नहीं किया जा सकता अगर यह गलती से भी सत्ता में आ गए तो जनता का क्या हाल करेंगे इसलिए भाजपा की लड़ाई किसी पार्टी के खिलाफ नहीं एक विचारधारा के खिलाफ है उन्होंने बताया कि भगवान श्री रामजी के मंदिर का उद्घाटन भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से होने जा रहा है कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता राजमाता विजयराजे सिंधिया अटल बिहारी वाजपेई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेताओं का भी उदाहरण दिया और बोला कि हमारे संस्थापकों के दिखाए हुए पथ पर चलते हुए हमें आगे बढ़ना है और पार्टी को जीत दिलानी है कोलारस में आयोजित भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ  कोलारस विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश खटीक जसवंत जाटव करेरा श्रीमती शकुंतला खटीक सोनू बिरथरे मुकेश सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव कोलारस जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी पूर्व मंडी उपाध्यक्ष सीताराम रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन खेमारिया खरई भाजपा मंडल अध्यक्ष कुबेर धाकड़ लुकवासा भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे भाजपा मंडल महामंत्री राम सडैया नवल सिंह सोलंकी ओपी भार्गव सोहन गोड रुद्राक्ष गोड बालवीर निवोरिया हरिशंकर धाकड़, राधावल्लभ श्रीवास्तव, शिवनारायण धाकड़, अमोल सिंह गुर्जर लक्ष्मण सिंह गुर्जर रामभरोसी शर्मा, सिरनाम सिंह रघुवंशी, अनिल कुमार जैन, दीपक जैन, सोनू जैन, सतीश भार्गव, गुड्डा राव, भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी अनंतसिंह जाट आदि समस्त वूथ कार्यकर्ता  रहे कार्यक्रम में उपस्थित ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म