मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्रियों के नाम पर सस्पेंस खत्म होने की सम्भावना - Bhopal


भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने तय की भूमिका, सीएम के नाम पर लगी मुहर ,औपचारिक घोषणा होना बाकी

शिवम पाण्डेय भोपाल - मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्रियों के नाम पर सस्पेंस चुनाव नतीजों के चार दिन बाद भी बना हुआ है। हालांकि, दो राज्यों में स्थिति साफ होने लगी है। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने वाले तीन केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और रेणुका सिंह सरुता के मंत्री पद से इस्तीफे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिए हैं।मध्यप्रदेश में सीएम के नाम पर  मुहर लग चुकी हे और प्रह्लाद पटेल मुख्यमंत्री होंगे अब औपचारिक घोसणा होना बाकी है.वहीँ नरेंद्र सिंह तोमर बिधानसभा अध्यक्ष होंगे ? भाजपा सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यों में इनकी भूमिका तय कर दी है। दावा है कि पटेल का नाम मध्य प्रदेश में सीएम की दौड़ में सबसे आगे है। निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरह पटेल ओबीसी (लोध) समुदाय से आते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी और साफ-सुथरी छवि वाले पटेल आरएसएस के भी निकट हैं। उनके जरिये पार्टी राज्य में चेहरा बदलने के साथ जातिगत समीकरण भी साध सकती है। राज्य की राजनीति में पटेल और शिवराज के रिश्ते अब अच्छे बताए जाते हैं। जहां तक तोमर का सवाल है, तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म