लुकवासा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती स्वशासन दिवस के रूप में मनाई गई - Lukwasa



लुकवासा - भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा एबी रोड स्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र रघुवंशी के प्रतिष्ठान पर सोमवार को भारत के विकास और सुशासन युग की शुरुआत करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारी सदस्य बृजेंद्र रघुवंशी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज रघुवंशी ने की एवं भाजपा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को अटल बिहारी वाजपेई के पद चिन्हों पर चलने की बात कही जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों के लिए केसीसी, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान, अंत्योदय व अन्नपूर्णा जैसे योजना समेत कई महत्वाकांक्षी योजनाएं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्री काल में शुरू किया गया। गरीबों के घर की महिलाओं की चिंता प्रधानमंत्री को थी जिससे उन्होंने उज्जवला योजना के तहत आठ करोड़ लोगों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लेकर लोगों के बीच जाने तथा समझाने को कहा जिसमें सैकड़ो की संख्या में मंडल लुकवासा के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। जिसमें वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विश्व वीर सिंह रघुवंशी, राम भरोसी शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज रघुवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र रघुवंशी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल महामंत्री राजकुमार रघुवंशी, नेपाल यादव, टुंडा रघुवंशी, रिंकू सेन आदि लोग शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म