मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल - जीतू पटवारी बने प्रदेश अध्यक्ष, उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे उपनेता प्रतिपक्ष बने - MP News



मध्यप्रदेश कांग्रेस को अब युवा अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को हटाया मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को सौंप दी है। साथ ही आदिवासी नेता उमंग सिंघार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। साथ ही अटेर से विधायक हेमंट कटारे को उपनेता बनाया गया है। इसकी पुष्टि मीडिया विभाग का प्रदेश अध्यक्ष केके मिश्रा ने की है। वहीं इन नियुक्तियों से स्पष्ट है कि कांग्रेस अब युवा नेतृत्व के साथ लोकसभा में उतरेगी। एआईसीसी अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सेवायें पुनः दिल्ली में ले सकती है। 

पूर्व मंत्री और राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। वे कमलनाथ की जगह लेंगे। वहीं सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अब आदिवासी नेता और विधायक उमंग सिंघार संभालेंगे। 

बता दें कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की बात कही जा रही थी। अब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कमलनाथ की जगह अब कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई है। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म