मृत्युभोज एक कुरीति, इसे समाप्त करना जरूरीब्राह्मण समाज की मासिक बैठक संपन्न शांति नगर में संपन्न - Shivpuri


शिवपुरी - अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की मासिक बैठक रविबार को शांति नगर में मोहन शर्मा, दीवान जी के निज निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मृत्यु भोज पर रोक लगाने तथा ग्वालियर में 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाले परिचय सम्मेलन के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर के निर्माण की प्रगति से भी समाज बंधुओं को अवगत कराया गया। जिसके संबंध में सेवानिवृत्त पंडित राजाराम चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि मंदिर की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है, शीघ्र ही भव्य मंदिर भगवान परशुराम का बनकर तैयार हो जाएगा।  
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन शिवपुरी के जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तकांत शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज द्वारा प्रति माह अलग अलग वार्डों में समाज की बैठक आयोजित की जाती है। समाज की यह बैठक वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर  सी.पी. उपाध्याय मुख्य आतिथ्य एवम  जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तकांत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज के उत्थान और समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया गया तथा समाज को आर्थिक, राजनैतिक और सामजिक रूप से मजबूत बनाने पर सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया गया। बैठक में नए मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव जी द्वारा खुले में माँस मीट बिक़य पर प्रतिबंध लगाकर सनातन धर्म की रक्षा करने का जो निर्णय लिया है उसका भी ब्राह्मण समाज द्वारा ह्रदय से स्वागत किया है। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तकांत शर्मा, कैलाशनारायण भार्गव, सुरेन्द्र पाठक, ठाकुर भानु प्रताप सिंह शर्मा, डॉक्टर एस. के. पुराणिक, महेन्द्र शर्मा, गजेन्द्र शर्मा,  कैलाश मुद्गल, विशम्भरदयाल दीक्षित, हरगोविंद शर्मा,बालकृष्ण शर्मा मामा, बालकृष्ण मिश्राजी, डॉ. सी.पी. उपाध्याय, आर.पी. दुबे, ओमप्रकाश समाधिया, डॉ सुरेश पांडे, द्वारका प्रसाद भाटेले, संतोष शर्मा सिरसौद वाले, कृष्ण गोपाल भार्गव, राजकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, भोजराज शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, दीपक चतुर्वेदी, पद्यांश भार्गव, बृजेश पांडे, राम प्रकाश शर्मा, राजा राम चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, कुलदीप शर्मा, गणेश प्रसाद शर्मा, रामजीलाल शर्मा, नलिन अवस्थी, हरिशंकर तिवारी, एस एन कटारे, इंजीनियर राजेश मिश्रा, हरिशंकर शर्मा, इंजी. नरेश पाराशर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पंडित हर गोविंद शर्मा ने किया एवं अंत में  महेंद्र कुमार शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म