मोहन यादव मंत्री मंडल का विस्तार सोमवार को गुना लोकसभा क्षेत्र से एक विधायक के मंत्री बनने की सम्भावना - Shivpuri



शिवपुरी - मध्यप्रदेश में मोहन यादव मंत्री मंडल का विस्तार सोमवार की दोपहर 3 बजे के उपरांत होगा मंत्री मंडल विस्तार माननीय राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल राज्य भवन में करा सकते है जहां राज्यपाल महोदय के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा के अलावा शपथ लेने वाले करीब दो दर्जन विधायकों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

सोमवार को होने वाले मंत्री मंडल विस्तार में गुना लोकसभा क्षेत्र से एक विधायक एक लोकसभा क्षेत्र के फॉर्मूले के तहत शिवपुरी, गुना, अशोकनगर जिले में से निर्वाचित भाजपा के 07 विधायकों में से एक विधायक के मंत्री बनने की सम्भावना है शिवपुरी जिले से निर्वाचित भाजपा विधायकों में महेन्द्र कोलारस, देवेन्द्र जैन शिवपुरी, प्रीतम सिंह लोधी पिछोर, रमेश खटीक करैरा, पन्ना लाल शाक्य गुना, बृजेन्द्र यादव मुंगावली, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी चंदेरी, गुना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के बैनर तले चुनाव जीतने वाले विधायक है इनमें से एक विधायक को मोहन यादव कैबिनेट में शामिल होने की सम्भावना है यदि हम मजबूत दावेदारों की बात करे तो महेन्द्र यादव एवं बृजेन्द्र यादव कट्टर सिंधिया समर्थक माने जाते है जबकि देवेन्द्र जैन संगठन से जुड़े विधायक है इनके अलावा प्रीतम लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिस्तेदार है इनके मंत्री मंडल में शामिल होने की संभावनाऐं ज्यादा है देखना है कि सोमवार को होने वाले मंत्री मंडल विस्तार में एक विधायक को स्थान मिलता है अथवा दो को यह देखने वाली बात होगी किन्तु पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों, पूर्व राज्य के मंत्रियो के अलावा पूर्व सांसदों को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है जिसके चलते गुना लोकसभा क्षेत्र के विधायकों में से एक या दो को राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया जा सकता है सोमवार को होने वाले मंत्री मंडल विस्तार में दो दर्जन करीब विधायकों को मोहन यादव मंत्री मंडल में स्थान मिल सकता है। 






Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म