प्रभात प्रभातफेरी निकाल कर नगर को देंगे अयोध्या का स्वरूप - Shivpuri


22 जनवरी को मंगल प्रभातफेरी के लिए कार्यकर्ताओ ने अंतिम तैयारियां पूर्ण की

शिवपुरी - आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अशोक नगर में अक्षरपीठ द्वारा मंगल प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए आज माधव भवन में प्रतिदिन वाद्य यंत्रों का अभ्यास किया जा रहा है। इस बार मंगल प्रभातफेरी में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हेतु भक्ति भाव से संपूर्ण नगर को आमंत्रित किया जा रहा है।
जिसके लिए सभी युवा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया, प्रत्यक्ष प्रचार प्रसार,बैनर आदि लगाकर सूचना कर रहे हैं।

 सभी युवा कार्यकर्ता वाद्य यंत्र बजाकर प्रभात फेरी में चलेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने नगर वासियों से अपील करते हुए 

 आह्वान किया है कि जैसा कि प्रभात फेरी का दृश्य रहता है हम सभी अशोक नगर के उसी अयोध्या रूपी दृश्य का दर्शन करने ब्रह्म मुहूर्त में जागकर प्रभात फेरी में अवश्य सम्मिलित हों,घरों के आगे दीपक लगाएं, रंगोली बनाएं,पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत करें तथा महिलाओं से दीपक कलश लेकर प्रभात फेरी में साथ चलने का आग्रह किया।

अक्षर पीठ के कार्यकर्ता मिहिर देश ने बताया कि अशोकनगर का सौभाग्य है कि यहां के नगर वासी मिलकर भव्य और दिव्य प्रभात फेरी निकलते हुए अशोकनगर को वृंदावन व अयोध्या का स्वरूप प्रदान करते हैं, जिसके दर्शन करने का आनंद ही अलग रहता है तथा ब्रह्म मुहूर्त में सर्वप्रथम भगवान की आराधना कर पुण्य लाभ लेने की नगर वासियों से हम अपील करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म