मां बनने की गारंटी देकर तांत्रिकों ने महिला के साथ किया गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार - Guna



गुना - मध्य प्रदेश के गुना जिले में रहने वाली एक महिला विवाह के करीब आठ साल बाद भी मां नहीं बन पा रही थी इसके चलते 28 वर्षीय महिला तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के जाल में फंस गई इसके बाद मां बनने की गारंटी देकर कथित तांत्रिकों ने झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया महिला ने आरोप लगाया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना का खुलासा तब हुआ जब पीडि़ता की मां ने उसे उदास देखा उससे उसकी उदासी का कारण पूछा तो महिला ने अपनी मां को आपबीती सुनाई इसके बाद परिजनों की समझाइश पर महिला ने नई सराय थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है पीड़िता का विवाह 2015 में हुआ था शादी के कई साल बाद भी जब वह मां नहीं बन पाई तो वह परेशान रहने लगी थी इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी मोहन जाटव महिला को मिला और उसे तंत्र मंत्र के जाल में फंसाया।
आरोपी मोहन जाटव ने महिला को इस कदर बातों में उलझाया कि वह मान गई कि तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के जरिए भी बच्चा हो सकता है। इसके बाद महिला उसके घर पहुंच गई। मोहन ने झाड़-फूंक की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला इससे डर गई। दुराचार की बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद डुंगासरा निवासी सीताराम और गणेशराम कुशवाह ने भी महिला को झाड़-फूंक से बच्चा होने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस बात की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने इस मामले में कहा है कि गुना क्षेत्र की महिला है, जिसने रिपोर्ट की है कि शादी के आठ साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ था। बच्चे के लिए वह तांत्रिक के जाल में फंस गई थी। तांत्रिकों ने बंदिश के नाम पर महिला का फायदा उठाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद एफआईआर कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म