लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा का गांव चलो अभियान जारी - Kolaras

 


कोलारस - कोलारस में भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के निमित्त रविवार को कोलारस विधानसभा के मंडल कोलारस अंर्तगत बूथ क्रमांक 43 वार्ड ०३ एवम बूथ २६१ राई में इस अभियान के मंडल संयोजक रविन्द्र शिवहरे हुए शामिल तथा इसी के साथ कोलारस विधानसभा के मंडल कोलारस अंर्तगत वार्ड क्र 8 के बूथ क्रमांक 48 पर बूथ विस्तारक के नाते प्रवास हुआ, बूथ पर स्थित प्राचीन पाराशर परिवार वाले राधा गोपाल जी मंदिर में प्रणाम कर स्वच्छता की गई।


बूथ पर प.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उनका बलिदान दिवस मनाया एवम इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं से आजीवन सहयोग निधि का समर्पण लिया एवम दीवाल लेखन किया।

बूथ के वरिष्ठजनों का पुष्प माला पहना कर सम्मान किया एवं लाभार्थियों से संपर्क व संवाद किया।

बूथ के कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों जैसे वोट प्रतिशत बढ़ाने, अधिकतम मतदान, नवमतदाताओें को जोड़ने, लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करने व मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार की परिवर्तन कारी नीतियों को लेकर संवाद हुआ।

इस अभियान में साथ में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरप्रीत चीमा, मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, मंडल महामंत्री राम सड़ैया, बलवीर निबोरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बूथ प्रवासी ब्रजकिशोर शिवहरे, देवेन्द्र धाकड़, बूथ संयोजक वीरसिंह जाटव, पार्षद संदीप चंदेल, सरपंच बंटी शिवहरे, रवि अवस्थी, विवेक वैरागी, इस अभियान में साथ में बूथ संयोजक व बूथ अध्यक्ष हीरालाल कोली ,बूथ महामंत्री नरेंद्र राठौर, रामसरूप सोनी भगवानलाल कोली मुन्ना पाराशर भगवान पाराशर ज्ञानी कोली यश कुशवाह अतुल सोनी घनश्याम कुशवाह आशीष कुशवाह इरफान पठान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म