कोलारस पुलिस थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ध्रुव दुबे का दुःखद निधन - Kolaras



कोलारस - कोलारस थाने में पदस्थ आरक्षक ध्रुव दुबे का दिल्ली के अस्पताल में कैंसर की बीमारी के चलते निधन, अंतिम संस्कार गृह ग्राम में होगा।

जानकारी के अनुसार कोलारस थाना में पदस्थ ध्रुव दुबे उम्र 43 वर्षीय आरक्षक का कैंसर की लम्बी बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में गुरूवार की  सुबह 5 बजे के करीब दुःखद निधन हो गया  आरक्षक ने गुरूवार की सुबह करीब 5 बजे दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया नौजवान आरक्षक के निधन से कोलारस थाना पुलिस सहित समस्त पुलिस महकमे, ब्राह्राण समाज, पत्रकारगण, परिचितों में शोक की लहर है।

आरक्षक दुबे पिछले 4 से 5 सालों से कोलारस थाने में पदस्थ थे इसी बीच उन्हें कैंसर की बीमारी ने जकड़ लिया था आरक्षक ध्रुव दुबे पिछले 15 दिनों से दिल्ली के अस्पताल में अपना उपचार करा रहे थे, लेकिन गुरूवार को सुबह करीब 5 बजे आरक्षक अपने जीवन की लम्बी लड़ाई के बाद जंग हार गए बता दें कि आरक्षक ध्रुव दुबे भिंड जिले के रहने वाले थे और अपने पीछे दो बच्चे भी छोड़ गए है ध्रुव दुबे का शव उनके गृह ग्राम ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

आरक्षक दुबे के दुखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालोे में - घनश्याम पाठक, आनंद मिश्रा, गोपाल कृष्ण गुढ़ा वाले, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, हरीश भार्गव, राजेश भार्गव, राजकुमार भार्गव, राजू पांडेय, अवधेश खैमरिया, विशोक व्यास, विवेक व्यास, राहुल शर्मा, अरूण शर्मा, प्रदीप गौड़, मनीश गौड़, दिलीप शर्मा, मुकेश शर्मा, संग्राम गोस्वामी, राजेश त्यागी, रोहित वैष्णव, दीपक वत्स, हरिशंकर चौवे, अनिल भार्गव, सुनील भार्गव, घनश्याम शर्मा, नीरज भार्गव, सतीश भार्गव, अनिल गुप्ता विजरौनी वाले, सुनील गुप्ता विजरौनी वाले, रिषव जैन, धर्मेन्द्र जैन, दिनेश गुप्ता, रोहित गर्ग, राजेश मित्तल, दीपक जैन, सोनू जैन, दीपक गुप्ता, गिर्राज सिंघल, विष्णु गोयल, प्रिया गोयल, अमर जैन, अभिषेक जैन, संजीव चौधरी सहित अनेक लोगो ने आरक्षक ध्रुव दुबे के असमय दुःखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। 





Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म