पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एडवोकेट पाठक के निवास पर पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त - Kolaras



कोलारस - मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुना लोकसभा क्षेत्र के भ्रमण पर निकले जहां गुना में प्रेस से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि पार्टी आदेश देगी तो में गुना लोकसभा क्षेत्र से सिंधिया के विरोध में भी चुनाव लड़ने तैयार हूॅूं गुना में कई कार्यक्रमों के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बदरवास होते हुये कोलारस आये जहां सिनियर एडवोकेट श्री घनश्याम पाठक के पुत्र आशुतोष पाठक के दुःखद निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में पाठक परिवार के साथ खड़े रहने की बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कही आशुतोष पाठक को दिल्ली के स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराने के समय भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पाठक परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म