राज्य सरकार ने 9 IAS के ट्रांसफर किए, नरोत्तम मिश्रा के दामाद श्रीमन शुक्ल का आदेश कुछ देर बाद निरस्त - MP News

 


राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के नौ और अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में डॉ. संजय गोयल को उज्जैन संभाग के कमिश्नर पद से हटा कर संजय गुप्ता को बनाया गया है वहीं, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद श्रीमन शुक्ल का आदेश कुछ ही घंटे बाद निरस्त कर दिया गया। 

लोकसभा चुनाव की शनिवार को संभावित आचार संहिता से पहले प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला जारी है गुरुवार देर रात 37 अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद शुक्रवार को फिर नौ आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए उज्जैन संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय गोयल को हटा कर तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का सचिव बनाया, वहीं, मध्य प्रदेश, श्रम आयुक्त संजय गुप्ता उज्जैन संभाग के कमिश्नर होंगे। 

गुरुवार देर रात जारी सूची में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद श्रीमन शुक्ल के ट्रांसफर का आदेश कर दिया गया था उनको प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड - सह आयुक्त मंडी मध्य प्रदेश के पद से योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव एवं राजय योजना आयोग सदस्य-सचिव पद पर ट्रांसफर किया गया था अब उनका ट्रांसफर निरस्त कर उनको वर्तमान कर्तव्यों के साथ - साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सचिव मध्य प्रदेश शासन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं सदस्य सचिव राज्य योजना आयोग भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

इनका तबादला आदेश भी निरस्त
वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव धनंजय सिंह भदौरिया का प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह आयुक्त मंडी मध्य प्रदेश भोपाल के पद पर किया गया ट्रांसफर भी निरस्त कर दिया गया है। 
वहीं, ग्वालियर राजस्व मंडल के सचिव बनाने के कुछ घंटे बाद ही आदेश को संशोधित कर छोटे सिंह को ग्वालियर संभाग के अपर आयुक्त (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया गया है ग्वालियर संभाग (राजस्व) अपर आयुक्त सपना निगम को ग्वालियर, राजस्व मंडल सचिव बनाया गया है मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव राजीव रंजन मीना को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त बनाया गया है। 

इसके अलावा मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव ऋषि गर्ग को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। स्वप्निल वानखेड़े को सतना में अपर कलेक्टर, संजना जैन को सतना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और रेखा राठौर को खरगोन में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म