सोमवार को प्रभात फेरी के साथ कोलारस नगर में मनाया जायेगा होली महोत्सव - Kolaras



कोलारस - कोलारस नगर में कई वर्षो से श्रीराम लीला मैदान से प्रभात फेरी का क्रम निरंतर जारी है इसी क्रम में कोलारस नगर में कई वर्षो से होली महोत्सव को ही रंग उत्सव के साथ जोड़ा गया है कोलारस नगर में 24 मार्च को होलिका दहन के साथ अगले दिन रविवार को रंग उत्सव का पर्व मनाया जायेगा कोलारस नगर के समाज सेवी सुनील गुप्ता विजरौनी वालों ने बताया कि सोमवार को प्रातः 07 बजे से रामलीला मैदान से प्रभात फेरी के साथ होली महोत्सव का आयोजन ढोलढमाको के साथ रंग उत्सव का क्रम जारी रहेगा सोमवार को रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर हनुमान मंदिर मानीपुरा होते हुये पुरानी एवी रोड़ से धर्मशाला मार्ग, सदर बाजार से निकलते हुये दोपहर करीब 12 बजे तक होली महोत्सव कोलारस नगर में प्रत्येक वर्ष की भांति कोलारस नगर में इस वर्ष भी मनाया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म