कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र यादव शुक्रवार को काफिले के साथ अशोकनगर से रवाना होकर शिवपुरी भरेंगे नामांकन फार्म - Kolaras


कोलारस - 19 अप्रैल को नामांकन फार्म भरेंगे कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी राजेश बिहारी पाठक ने बताया कि गुना शिवपुरी सेभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह जी प्रातः अशोकनगर से शिवपुरी आएंगे तत्पश्चात झांसी रोड से अपने समस्त समर्थकों एवं कांग्रेस जनों के साथ झांसी तिराहा से गुरुद्वारा चौक. माधव चौक. सब्जी मंडी. अस्पताल चौराहा से जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर अपना फार्म जमा करेंगे रैली में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी. पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव. नेता प्रतिपक्ष उमंग श्रृंगार. राज्यसभा सांसद विवेक तंखा. पूर्व मंत्री जय वर्धन सिंह जी . पूर्व मंत्री केपी सिंह. राज्यसभा सांसद अशोक सिंह. विधायक कैलाश कुशवाहा साथ रहेंगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान एवं जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल ने समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जनों पूर्व विधायकों. प्रदेश पदाधिकारी. पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष. समस्त ब्लॉक अध्यक्षों. जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी. महिला कांग्रेस. किसान कांग्रेस. युवक कांग्रेस. सेवा दल कांग्रेस एनएसयूआई समस्त प्रकोष्ठों विभागों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित समस्त वर्तमान एवं पूर्व पार्षद. अन्य संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधि मंडलम. सेक्टर .मतदान केंद्र .के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त कांग्रेस जनों से एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नामांकन रैली में पधारने का आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म