संपूर्ण जिले में 30 सितंबर तक संचालित किया जाएगा सम्पूर्णता अभियान - Kolaras


जनपद पंचायत कोलारस में शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न

कोलारस - शिवपुरी जिले में संपूर्णता अभियान 4 जुलाई से 30 सितंबर तक संचालित किया जाएगा इसी क्रम में शनिवार को जनपद पंचायत कोलारस से संपूर्ण जिले में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया गया।



आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित होने वाले संपूर्णता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोलारस विधायक महिंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव मरावी, एसडीएम बिजेंद्र यादव, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रह्मेन्द्र गुप्ता, आजीविका मिशन ब्लॉक मैनेजर संजय सिंह चौहान, कृषि विस्तार अधिकारी पवन दुबे, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.सुनील, सीडीपीओ नीलम पटेरिया एवं समूह की महिलाएं, एएनएम, आरईओ, किसान सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, इंजीनियर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की रूपरेखा जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी    के द्वारा प्रस्तुत की गई। एसडीएम बिजेंद्र यादव के द्वारा लक्ष्य पूर्ति हेतु रणनीति बताई गई। इस दौरान कृषि, हेल्थ, महिला बाल विकास, आजीविका मिशन के द्वारा दिए गए मुख्य सूचकांगों की 30 सितंबर से पहले पूर्ति करने हेतु रूप रेखा बताई गई।

विधायक महेंद्र यादव ने कहा कि गरीब व्यक्ति तक स्वास्थ्य की सेवा पहुंचे। गर्भवती महिलाओं को नियमित पोषण आहार मिले। लक्ष्य के अनुसार समूह की महिलाओं को चक्रीय राशि दिए जाने कार्यवाही करें। इस दौरान लक्ष्यों की पूर्ति हेतु शपथ ली गयी। 

जनपद अध्यक्ष भारत सिंह चौहान के द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि शासन की योजनाओ का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाए।

कार्यक्रम में मृदा परीक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये गए।समूह की महिला को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गए। कृषि विभाग, महिला बाल विकास, आजीविका मिशन के द्वारा कार्यक्रम स्थान पर स्टाल लगाए गए। आभार जनपद सीईओ ब्रह्मेन्द्र गुप्ता के द्वारा व्यक्त किया गया। मंच का संचालन ब्लॉक मैनेजर आजीविका मिशन कोलारस संजय चौहान के द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म