कोलारस में हनुमान मंदिर पर कुशवाह परिवार द्वारा पं.कृष्णगोपाल जी के श्रीमुख से भागवत कथा जारी - Kolaras



कोलारस - कोलारस में हनुमान मंदिर धर्मशाला पर दिनांक 07 जुलाई को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम रतन लाल रतना कुशवाह परिवार जनों द्वारा प्रारम्भ हुआ जिसमें कथा व्यास श्री कृष्णगोपाल जी महाराज बदरवास वालों के श्रीमुख से कथा के साथ प्रवचन एवं सत्संग का आनंद कुशवाह परिवार के साथ - साथ कोलारस नगर के लोग भी उठा रहे है कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रखा गया है 13 जुलाई को श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का समापन होगा 14 जुलाई को कन्या भोज के साथ भण्डारे का आयोजन कुशवाह परिवार द्वारा रखा गया है।


7 जुलाई से कलश यात्रा के साथ हुई भागवत कथा प्रारम्‍भ

शुभ कलश यात्रा मण्डल पूजन एवं भागवत महात्म्य कथा 7 जुलाई परीक्षित जन्म शुकदेव आगमन सृष्टि विस्तार हिरण्याक्ष वध 8 जुलाई तथा कपिल अवतार सती चरित्र, धु्रव चरित्र, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 10 जुलाई, श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग दर्शन 11 जुलाई को, महाराज कंसवध, उद्धवगोपी संवाद रूक्मिणी कृष्ण विवाह 12 जुलाई को भगवान के अन्य विवाह, सुदामा चरित्र नवयोगेश्वर संवाद, परीक्षित मोक्ष, मूल भागवत कथा विराम 13 जुलाई को गंगा जी पूजन हवन पूर्णाहुति भण्डारा एवं शुभ विदाई 14 जुलाई रविवार को कन्या भोज के साथ भण्डारा समापन  आयोजनकर्ता रतन कुशवाह, प्रकाश चंद कुशवाह, दौलत सिंह कुशवाह, लक्ष्मण सिंह कुशवाह सहित कुशवाह परिवार कोलारस। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म