शिवपुरी - महिला नेतृत्व आधारित विकास हेतु महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों का निरंतरण क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश में 02 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक शक्ति अभिनंदन अभियान आयोजित किया जाएगा।
अभियान के तहत जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। जिसमें 04 अक्टूबर को पोहरी रोड स्थित जिला पंचायत सभागार में महिला से संबंधित एक्ट, अधिनियम व नवीन कानूनों पर चर्चा। 05 अक्टूबर को पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में संवाद कार्यक्रम, सफलता की कहानी, रोजगार, बिजनेस, उद्यमिता में महिलाओं की बढ़ती भागीदार तथा समस्त आंगनवाडी केन्द्रों पर महिला बुजुर्गों का सम्मान दिवस (दादी नानी सम्मान) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 7 अक्टूबर को जिला बाल संरक्षण अधिकारी, म.बा.वि शिवपुरी में सशक्त वाहिनी पंजीयन (बालिकाओं के प्रशिक्षण हेतु) तथा पंचायत एवं वार्ड स्तर पर सेल्फी वॉक का आयोजन किया जाएगा।
8 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य संवेदीकरण कार्यक्रम जिले के विद्यालयों, समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में तथा विकास में महिला भागीदारी पर परिचर्चा का आयोजन जिला व विकासखंड स्तर पर समस्त बाल विकास परियोजना कार्यालय में आयोजित होंगे 9 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज के पास स्थित कन्या शिक्षा परिसर शिवपुरी तथा विकासखंड व पंचायत स्तर पर बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट प्रदर्शन, सकारात्मक पुरुष भागीदारी पर चर्चा व महिला सुरक्षा वातावरण निर्माण हेतु शपथ तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना शिवपुरी (शहर) से माधव चौक शिवपुरी तक महिला सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा 10 अक्टूबर को बालिका छात्रावास खिन्नी नाका शिवपुरी में साइबर सिक्योरिटी/सोशल मीडिया सिक्योरिटी पर विद्यालयों महाविद्यालयों में प्रशिक्षण, मैं निडर हूँ बालिकाओं का दृष्टिकोण सोशल मीडिया कैंपेन तथा कक्षा 10 से 12वीं तक के छात्र/छात्रायें के द्वारा विद्यालयों में महिला सुरक्षा पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा 11 अक्टूबर को समस्त पुलिस थानों में शक्ति संवाद महिला सुरक्षा हेतु संवाद किया जाएगा।