मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश के 81 लाख किसानों को वितरित किए 1624 करोड़ रूपए
सागर शर्मा शिवपुरी - मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष में कुल 6000 रुपए की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। हितग्राही परिवारों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2024-25 की द्धितीय किस्त का वितरण मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा आज मंगलवार को जिला मंदसौर से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज वन क्लिक से 81 लाख किसानों को 1624 करोड़ रूपए का वितरण एवं राहत राशि की द्वितीय किस्त के हितलाभ का वितरण किया। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित की गई। एन आई सी शिवपुरी के वीडियो कॉफेसिंग हॉल में जिले के हितग्राहियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला सहित सहित अन्य अधिकारी और लाभान्वित किसान मौजूद रहे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 2 लाख 74 हजार 158 किसानों को 54.83 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया गया है।