बदरवास - भाजपा संगठन में चुनाव को लेकर तैयारियां जारी है पोलिंग अध्यक्ष की प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद भाजपा में मंडल कमंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति संगठन द्वारा की जायेगी उक्त प्रक्रिया दिसम्बर माह में पूर्ण की जानी है मंडल एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की भाजपा संगठन द्वारा घोषित किये जायेंगे भाजपा में मंडल एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा कार्यकर्ताओं की राय सुमारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक से लेकर सांसदों की राय के आधार पर संगठन के नामों की घोषणा भाजपा में अभी तक होती रही है इस बार कोलारस परगने के पांच मंडल अध्यक्ष के साथ - साथ छटवे नये मंडल खतौरा के रूप में भाजपा संगठन बनाने जा रहा है भाजपा अपने 06 मंडल अध्यक्षों को जातिगत संख्या बल एवं क्षेत्र में प्रभाव के आधार पर आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुये मंडल अध्यक्ष की घोषणा भाजपा संगठन करने जा रहा है भाजपा सूत्रों से जो खबर निकलकर सामने आ रही है उसमें बदरवास मंडल से कल्याण सिंह यादव दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनने से इंकार कर चुके है जिसके चलते बदरवास मंडल में यादव समाज से नरेन्द्र यादव मेंघोना बड़ा का नाम मंडल अध्यक्ष के लिये सबसे आगे दिखाई दे रहा है इसके अलावा खरई मंडल से भाजपा संगठन धाकड़ समाज के भाजपा कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाने का मन बना चुका है जबकि कोलारस अथवा रन्नौद में से एक मंडल में भाजपा ब्राह्राण कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष बनाया जा सकता है लुकवासा मंडल से रघुवंशी समाज के वर्तमान मंडल अध्यक्ष अथवा नये चेहरे पर भाजपा संगठन विचार कर रहा है जबकि नये मंडल खतौरा के बनने के बाद वहां से लोधी समाज के भाजपा कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
बदरवास मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह की न के बाद नरेन्द्र यादव के मंडल अध्यक्ष की दावेदारी हुई मजबूत - Badarwas
byHarish Bhargav
-
Tags
Badarwas