कोलारस विधायक महेन्‍द्र यादव के प्रयासों से 5.6 करोड की लागत से परगने में बनेगे तीन नये विधुत उपकेन्‍द्र - Kolaras



कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लिए विद्युत उपकेन्द्रों के उन्नयन के लिये क्षेत्रवासियोें द्वारा वर्षो से मांग की जा रही थी जिसके तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कोलारस विधायक महेन्‍द्र यादव के अथक प्रयासों से 5 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

जानकारी  के अनुसार कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लिये  यह स्वीकृति क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्या और विद्युत आपूर्ति में सुधार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए दी गई है कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निम्नलिखित विद्युत उपकेन्द्रों का उन्नयन किया जाएगा -

1. कोलारस (बदरवास) - बसई 33/11 के.वी. नवीन उपकेन्द्र लागत राशि: 2.5 करोड़ रुपये

2. कोलारस (कोलारस ग्रामीण) - कुढ़ा राई 33/11 के.वी. नवीन उपकेन्द्र लागत राशि: 2.5 करोड़ रुपये

3. कोलारस (कोलारस ग्रामीण) - 33/11 के.वी. राई उपकेन्द्र में 01 अतिरिक्त 5 एम.वी.ए. पावर ट्रांसफार्मर लागत राशि: 60 लाख रुपये

बता दे कि कोलारस विधानसभा क्षेत्रवासियों को यह कार्य स्वीकृत होने से अब बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी और उनकी दैनिक समस्याओं का समाधान भी होगा।

इनका कहना -  मैं कोलारस विधानसभा क्षेत्रवासियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, माननीय केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, माननीय ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ उनके नेतृत्व में कोलारस विधानसभा क्षेत्र में एक नई दिशा में विकास कार्य होगा -  महेन्द्र यादव विधायक कोलारस


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म