शिवपुरी - भाजपा जिला अध्यक्ष के लिये जिले के कार्यकर्ताओं से 5-5 जिला अध्यक्ष के दावेदार कार्यकर्ताओं की रायसुमारी की प्रक्रिया बीते दिनों शिवपुरी में सम्पन्न हुई भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिये कार्यकर्ताओं में अपनी पसंद के संभावित करीब एक दर्जन से भी अधिक नामों के सुझाव दिये जिसमें से संगठन द्वारा भेजे गये चुनाव अधिकारी द्वारा कार्यकर्ताओं की राय के अनुसार जिले से जिला अध्यक्ष हेतु पार्टी की गाईड लाईन के हिसाव से नाम मांगे गये जिसमें जिला अध्यक्ष के लिये आयु सीमा 60 वर्ष से अधिक न हो दूसरा पार्टी में कम से कम 06 वर्ष से सक्रिय सदस्य रहा हो ऐसे कार्यकर्ताओं में से संभावित अध्यक्ष पद के लिये करीब एक दर्जन से भी अधिक नाम कार्यकर्ताओं ने दिये जिनमें अध्यक्ष पद के लिये संभावित दावेदारों में सोनू बिरथरे, सुशील रघुवंशी, धैर्यवर्धन शर्मा, रामस्वरूप रिझारी, विपिन खैमरिया, गंगन खटीक के अलावा शिवपुरी जिले से करीब एक दर्जन से भी अधिक कार्यकर्ताओं के नाम जिला अध्यक्ष के लिये 5-5 कार्यकर्ताओं के पैनल में सुझाये जाने की जानकारी भाजपा के सूत्रों से प्राप्त हुई है देखना है कि भाजपा प्रदेश संगठन कार्यकर्ताओं से लिये गये सुझाव के आधार पर अध्यक्ष के नाम की घोषणा करता है अथवा किसी अन्य भाजपा कार्यकर्ता के नाम की घोषणा की जाती है भाजपा संगठन जल्द ही जिला अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम का भी एलान केन्द्रीय भाजपा नेतृत्व द्वारा जनवरी माह में किया जा सकता है।
भाजपा जिला अध्यक्ष के लिये पार्टी गाईड लाईन के अनुसार एक दर्जन के करीब कार्यकर्ताओं के नाम पहुंचे रायसुमारी के दौरान - Shivpuri
byHarish Bhargav
-
Tags
Shivpuri