कोलारस - कोलारस विधानसभा चुनावों में भले ही लम्बा समय शेष बचा हो किन्तु विधानसभा क्षेत्र में कमजोर पड़ी कांग्रेस में संगठन बदलाव के साथ जान फूकने की तैयारी प्रारम्भ हो चुकी है कांग्रेस संगठन से जुड़े लोगो का कहना है कि शिवपुरी जिले की शिवपुरी एवं कोलारस विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले समय में कांग्रेस संगठन बड़े बदलाव के साथ भाजपा सरकार से लेकर संगठन एवं वर्तमान विधायकों की कमियों को जनता के बीच लेकर जायेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों का श्रीगणेश भी कांग्रेस संगठन प्रारम्भ करेंगा।
कांग्रेस संगठन में जल्द होगा बदलाव - कांग्रेस से जुड़े लोगो का मानना है कि कांग्रेस संगठन में जान फूकने के लिये जल्द से जल्द संगठन में बदलाव किया जायेगा नया संगठन कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के साथ - साथ भाजपा सरकार एवं भाजपा के संगठन से लेकर वर्तमान विधायकों की मनमानी को जनता के बीच लेकर जाने का कार्य करेंगे कांग्रेस आगामी विधानसभा एवं अन्य चुनावों की तैयारी संगठन में बदलाव के साथ प्रारम्भ करेंगी जिसको लेकर कांग्रेस संगठन जुझारू एवं नये कार्यकर्ताओं को संगठन में इसी माह नये सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करेंगी।
विधायकों की कार्य शैली को जनता के बीच लेकर पहुंचेंगे कांग्रेसी - कांग्रेस संगठन नये लोगो को जोड़ने के साथ - साथ पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस की नई टीम गठन के साथ जनता के बीच पहुंचेगी और विधायकों की कार्य शैली एवं कार्य करने की प्रणाली को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करेंगी कि हमारे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनता के हित की जगह किस क्षेत्र में कार्य कर रहे है इसको लेकर कांग्रेसियों ने अंदर ही अंदर तैयारियों प्रारम्भ करने के साथ - साथ मुद्दे भी संग्रहित करने के अलावा भाजपा के नाराज चल रहे जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं से भी संपर्क साधना प्रारम्भ कर दिया है और आने वाले समय में कांग्रेस एक विशाल आम सभा के द्वारा हजारों भाजपाईयों को कांग्रेस में जोड़ने के साथ - साथ भाजपा को घेरने की तैयारियों में जुट चुकी है।