माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम किया घोषित
द टुडे टाइम्स इंडिया शिवपुरी - माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा वर्ष 2024- 25 की बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए जिसमें मेरिट सूची में कक्षा 12वीं में पांच छात्र-छात्राओं और कक्षा दसवीं में तीन छात्र छात्रा ने स्थान प्राप्त किया है पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम में सुधार हुआ है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया दसवीं का परिणाम 66.9% ओर कक्षा 12वीं का परिणाम कर 70.51% रहा। कक्षा 12वीं में पिछले वर्ष की तुलना में 23.15 और कक्षा दसवीं में 15.39 प्रतिशत की वृद्धि रही है। वहीं शिवपुरी जिला मुख्यालय स्थित सीएमराइज विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें दसवीं में 100% और कक्षा 12वीं में 99% का परिणाम रहा।
जिले से कक्षा 12 वीं में गणित संकाय से श्रुति जैन पुत्री सुनील कुमार जैन (484 अंक आठवा), शा. बालक उ. मा. वि. कोलारस शिवपुरी, कृष्ण पाल सिंह चौहान पुत्र राजा भैया चौहान (483 - नौवा), सीता सेन्ट्रल कान्वेंट उ.मा. वि. करेरा, दिलकेश धाकड पुत्र मंगल धाकड (482 दसवा),श. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय (शिवपुरी), कृषि संकाय में दो छात्राएं प्रियंका रावत पुत्री सुघर सिंह रावत (481 तीसरा स्थान) शा. मॉडल उ. मा. विद्यालय शिवपुरी स्नेहा ओझा आत्मजा श्रीसंतोष ओझा (479 पांचवा)शा. मॉडल उ. मा. विद्यालय (शिवपुरी) ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है।
कक्षा 10वीं में जगदम्बा यादव पुत्र शिवराज यादव (492 नौवा) संस्कार ग्लोबल स्कूल बदरवास, पूर्वी तिवारी पुत्री दीपक कुमार तिवारी(491 दसवा)चाणक्य एकडमिक पब्लिक स्कूल, एप्रोच रोड कोलारस, प्रिंस धाकड पुत्र लोकेन्द्र धाकड (491 दसवा) गीता पब्लिक स्कूल उ.मा.वि. वार्ड क्रमांक-15 फतेहपुर शिवपुरी ने कक्षा दसवीं की सूची में स्थान प्राप्त कियाहै।
Tags
Shivpuri