द टुडे टाइम्स (इंडिया) शिवपुरी - शिवपुरी जिले के ग्वालियर बायपास पर बन रही मल्टी संध्या लक्जरिया का निर्माणाधीन छज्जा गिरा बिल्डिंग पर कार्य करने वाले चार मजदूर उक्त घटना की चपेट में आ गए जिससे वह निर्माणाधीन बिल्डिंग की छज्जे के गिरने से दब गए तत्काल प्रभाव से वहां उपस्थित लोगों ने उक्त मजदूरों को जैसे तैसे करके बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।
निर्माणाधीन छत गिरने से घायल हुए चार मजदूर -
1- शवसिंह पुत्र कृष्ण पटेलिया
2- राकेश पुत्र वीर सिंह
3- कुका पुत्र रूप सिंह पटेलिया गुड़ाल शिवपुरी
4- पप्पू पुत्र राम सिंह म्याना गुना
सभी घायल मजदूर कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बदरवास तथा शिवपुरी शहर के निवासी बताए गए इन चारों घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार महेंद्र लॉजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा हाईराइज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। इस बिल्डिंग की ऊंचाई 30 मीटर बताई जा रही है। शिवपुरी की पहली हाईराइज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। यह बिल्डिंग बनने से पूर्व ही विवादों में घिरी है,इस निर्माण में स्वीकृत नक्शे से अधिक पर निर्माण का आरोप भी लगा था। नगर पालिका शिवपुरी ने इसका काम रोक दिया। इस भवन के निर्माण पर एक शिकायत रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने का लगा है।
Tags
Shivpuri