ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित भाजपा मंडल अतर्रा शक्ति नौहाइ के ग्राम पंचायत नदवारा में भारत माता की जय घोष के साथ सेना के सम्मान में उनका मनोबल ऊंचा बनाए रखने हेतु ग्राम पंचायत नदवारा में भव्य तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष भाजपा ज्ञान प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली गई जिसमें सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी,युवा कार्यकर्ता, महिला शक्ति एवं व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया भारत माता की जय के गगन भेदी उद्घघोष के साथ देवी जी मंदिर नदवारा से ग्राम भ्रमण करते हुए देवी जी मंदिर नदवारा में समाप्त हुई।
यात्रा के दौरान सैकड़ो की तादाद में युवा, महिला ,भाजपा मंडल की शक्ति ब्रिगेड, विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष , पदाधिकारी एवं ग्राम के व्यापारियों एवं उत्साही युवाओं ने भाग लिया।
पूरी यात्रा के दौरान लगातार देशभक्ति गीत बजते रहे और युवाओं का लगातार भारत माता की जय का गगन भेदी उद्घघोष दुश्मन देश को अपनी औकात में रहने का संदेश देता रहा मंडल कार्यक्रम संयोजक दीनदयाल द्विवेदी एवं शक्ति केंद्र कार्यक्रम संयोजक भारत सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि प्रदुम नरेश आजाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा एवं शक्ति केंद्र प्रभारी जुगल किशोर तिवारी मंडल मंत्री चतुर सिंह मंडल सोशल मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह मंडल आईटी संयोजक ओम प्रकाश गौतम शक्ति केंद्र संयोजक हीरालाल राजपूत नरेंद्र कुशवाहा विक्रम राजपूत विष्णु कुमार गुप्ता उर्फ बडकू प्यारे राम राजपूत जगदीश राजपूत रामनरेश राजपूत सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।