कोलारस - विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोलारस में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण जन समुदाय को डेंगू जैसी घातक बीमारी से बचाना और डेंगू की रोकथाम के उपायों पर विस्तृत चर्चा करना था।
कार्यशाला में उपस्थित लोगों को मच्छरदानी का उपयोग करने, पूरे आस्तीन के कपड़े पहनने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने जैसे महत्वपूर्ण उपायों के बारे में जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त, शाम के समय धुआं करने, मच्छरों से बचाव के लिए अन्य घरेलू उपायों को अपनाने और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को चिन्हित कर उन्हें नष्ट करने पर भी जोर दिया गया प्रत्येक गांव में लार्वा विनिष्टीकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यशाला में बोलते हुए, बीएमओ डॉ. आशीष व्यास ने डेंगू से बचाव और इसकी रोकथाम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समुदाय के लोगों से सक्रिय रूप से इन उपायों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. रामकुमार गुप्ता, डॉ. अंजली शाक्य, डॉ. सौरभ शर्मा, बीपीएम विवेक पचौरी, एमटीएस दाऊदयाल खेमरिया, विनोद शर्मा, विनोद प्रजापति, राजेश कोली, सुजन राजे, वालेंदु खुश्वाहा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Tags
Kolaras