लुकवासा मण्डल में राहुल शर्मा बने महामंत्री, विशोक व्यास को मिली मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी - Kolaras

जगतपाल दांगी, दीपक बने उपाध्यक्ष, मोनू पठान को मिली मीडिया की जिम्मेदारी

लुकवासा मंडल का विस्तार 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री सहित 24 लोगों को मिला दायित्व, उनमें 6 महिला भी

द टुडे टाइम्स (इंडिया) सर्वेश सिंह राजपूत कोलारस - भारतीय जनता पार्टी लुकवासा मंडल को गुरुवार को नई कार्यकारणी घोषित हुई जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव की सहमति से मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी  समिति का गठन किया और कहा कि संगठन को मजबूत करने को लेकर मंडल कार्यसमिति का गठन करना आवश्यक है टीम में 6 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 6 मंत्री सहित 24 लोगों को मिला दायित्व उनमें 6 महिला भी।

जिन्हें मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया उनके नाम जगतपाल दांगी ,रेखा ओझा,जीतू यादव,रचना जाटव, दीपक रघुवंशी,जगदीश धाकड़ को लिया वही मंडल महामंत्री के लिए राहुल शर्मा,मानसिंह जाटव को बनाया गया इस क्रम में मंत्री की जिम्मेदारी खेरू जाटव,रविंद्र रघुवंशी,राकेश गुप्ता,लीला चंदेल, गुड्डी आदिवासी, द्वारिका लोधी को बनाया गया वही कोषाध्यक्ष सावित्री रघुवंशी तो सह कोषाध्यक्ष सतेंद्र यादव को बनाया गया।
कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी विनोद रघुवंशी तो सह कार्यालय मंत्री धनपाल कुशवाह को बनाया गया,मीडिया प्रभारी विशाेक व्यास बने तो सह मीडिया प्रभारी मोनू पठान को बनाया गया,सोशल मीडिया प्रभारी उदयराज गुर्जर तो सह सोशल मीडिया प्रभारी राजाराम रघुवंशी को बनाया गया,आईटी सेल प्रभारी अजय परिहार बने तो सह आईटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी मंगल यादव लिलवारा को बनाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म