सागर शर्मा शिवपुरी - शिवपुरी शहर के झांसी तिराहे पर सुबह 8 बजे के आसपास तुलसी नगर वार्ड नंबर 18 के मदिरा पान की दुकान के पास कमांडो गन हाउस पर अज्ञात व्यक्ति मृत पड़ा था जिसकी जानकारी सागर शर्मा पत्रकार को लगी उनके द्वारा 108 पर कॉल किया गया।
उसके बाद देहात थाना पुलिस में पदस्थ कांस्टेबल पुष्पेंद्र रावत एवं राघवेंद्र रावत की सहायता से अज्ञात व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां अज्ञात व्यक्ति को मृत्य पाया गया।
मृत व्यक्ति की पहचान चिरोंजी लाल बाल्मीकि, वॉर्ड न. 36, फिजिकल रोड, काली माता मंदिर के पास, शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश -473551.के रूप में हुई है।
Tags
Shivpuri