कोलारस - कोलारस के विधायक महेंद्र सिंह यादव ने आज शनिवार को दोपहर के समय मानीपुरा स्थित शा. उ. माध्यमिक विद्यालय (सीएम राइज) कोलारस में औचक निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार कोलारस विधायक महेंद्र यादव द्वारा शनिवार को कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर संचालित सीएम राइज विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया इसी दौरान विधायक ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया एवं शैक्षणिक रिकॉर्ड की विस्तृत समीक्षा की।
विधायक ने शिक्षकों एवं प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि इस विद्यालय की पहचान ऐसी बने कि प्राइवेट स्कूलों से बच्चे नाम कटवाकर यहाँ प्रवेश लें।एवं विद्यालय की व्यवस्थाएँ इस स्तर की हों कि हर अभिभावक अपने बच्चे को यहाँ पढ़ाने के लिए प्रेरित हो। हालांकि बीते रोज यहां के छात्र छात्राओ ने कोलारस का नाम रोशन किया है कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि इस तरह के निरीक्षण में लगातार करता रहूँगा जिससे आगे भी और कई स्कूलों का सुधार हो सके।
Tags
Kolaras