शिवपुरी - भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ को एक ज्ञापन सौपा है।
जानकारी के अनुसार पत्र में उल्लेख किया गया है कि शिवपुरी जिले में गत माह में दो अलग अलग स्थान से गायब हुए ब्राह्मण समाज के बालक आदित्य दुबे उर्फ विशाल दुबे पुरैनी थाना मायापुर एवं रोहित शर्मा पुत्र नकटु राम शर्मा निवासी खैरौना गायब हुए थाना कोतवाली शिवपुरी को खोजने में तत्पर पुलिस कार्यवाही की मांग की।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने तत्काल इस मांग को संज्ञान में लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है।
Tags
Shivpuri