कोलारस - शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले कोलारस नगर परिषद के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित S.R होटल परिसर में होटल के पीछे की साइट रखे श्री राम टेंट हाउस के टेंट के समान में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान।
जानकारी के अनुसार कोलारस नगर परिषद के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित S.R होटल परिसर में होटल के पीछे की साइट रखे श्री राम टेंट हाउस के टेंट के समान में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग बताया गया है कि घटना बुधवार की शाम के करीब टेंट के सामान में आग लगी होना बताया गया है आग की लपटे इतनी अधिक थी कि तत्काल मौके पर लोगों ने नगर परिषद को सूचना दी और फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ा और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक श्रीराम टेंट हाउस के टेंट का लाखों रुपए के सामान जल कर खाक हो गया जिसके चलते होटल संचालक एवं श्रीराम टेंट हाउस के संचालक को लाखों का नुकसान हो गया।
Tags
Kolaras