पुलिस ने अवैध कट्टे के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार - Kolaras

कोलारस - पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोलारस थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नहीम उर्फ नईम (26) निवासी पठान मोहल्ला, कोलारस को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सडैयाबाग मंदिर के पास बंद पड़े जाट बाबा ढाबा के समीप घेराबंदी की पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत बाजपेयी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म