बदरवास के पुनीत का एसएससी स्टेनोग्राफर में चयन
बदरवास - कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा घोषित एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 के अंतिम परीक्षा परिणाम में बदरवास के पुनीत चिड़ार का चयन होने पर बीटी पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
पुनीत का चयन केंद्रीय मानवाधिकार आयोग के लिए हुआ है पुनीत के पिता पप्पू सिंह चिड़ार और माता सविता शिक्षक हैं पुनीत अपनी इस सफलता पर बीटी पब्लिक स्कूल में आए जहां उन्होंने अध्ययन किया था।
सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति में संचालक घनश्याम शर्मा ने पुष्प माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर पुनीत का सम्मान किया और कहा कि पुनीत ने अपना, अपने परिवार का और बदरवास नगर का नाम रोशन किया है इनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेगी अपने प्रेरणादायी और भावनात्मक उद्बोधन में पुनीत ने विद्यार्थियों को एसएससी परीक्षा के अनुभव साझा किए और अपने स्कूल के दिनों को याद किया सभी ने पुनीत को इस सफलता के लिए बधाई दीं।
