शिवपुरी - गौ पुत्र संगठन ने सर्वेश राजपूत को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है यह नियुक्ति संगठन को मजबूत करने और गौ सेवा के कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए की गई है।
संगठन का उद्देश्य :- गौ सेवा, संगठन का विस्तार और समाज में गायों की रक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के निर्देश अनुसार सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओ और सनातन धर्म की सेवा और रक्षा करने व कराने में लगा हुआ है मध्यप्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र शिशुपाल सिंह यादव, मध्यप्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ पुत्र राम दयाल सिंह यादव, मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष गौ पुत्र शिशुपाल यादव, प्रदेश सचिव गौ पुत्र राधेश्याम यादव प्रदेश मंत्री गौ पुत्र डॉ देवेन्द्र ओझा की अनुसंसा पर शिवपुरी जिला उपाध्यक्ष गौ पुत्र का पद पर सर्वेश कुमार राजपूत को नियुक्त किया गया है साथ ही संगठन ने आशा जताई है कि गौ पुत्र सर्वेश कुमार राजपूत शिवपुरी जिले में विशाल सेना गठित करेंगे और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
- गौवंश की सेवा और उनकी सुरक्षा के लिए नए अभियानों को गति देना।
- स्थानीय स्तर पर संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करना।
- समाज में गौ सेवा के विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना।
