कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस नगर से सोमवार को 22 श्रद्धालुओं का एक जत्था जम्मू के कटरा स्थित मां वैष्णो देवी धाम की बाइक यात्रा के लिए रवाना हुआ।
इन श्रद्धालुओं ने काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अपनी यात्रा शुरू की नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं यह यात्रा दल 11 बाइकों पर सवार होकर निकला श्रद्धालुओं का लक्ष्य लगभग पांच दिनों में कटरा पहुंचने का है।
एक तरफ का सफर करीब 1200 किलोमीटर का रहेगा, जिससे पूरी यात्रा में लगभग 2400 किलोमीटर की दूरी बाइक से तय की जाएगी मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु बाइक से ही कोलारस लौटेंगे।
यात्रा दल में रामसिंह कुशवाह, किशन सिंह यादव, विनोद कुशवाह, भूरा कुशवाह, कल्लन कुशवाह, भगवान सिंह, सोनू शिवहरे और विनोद चंदेल सहित कुल 22 श्रद्धालु शामिल हैं इनमें से कुछ श्रद्धालु छठी बार मां वैष्णो देवी की यात्रा पर जा रहे हैं, जबकि कई पहली बार इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बने हैं।

