कोलारस - कोलारस में आपसी स्नेह, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भुजरिया मिलन समारोह का आयोजन स्नेह बिहारी गार्डन में किया गया समारोह में मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और एक-दूसरे को भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिल-जुलकर पारंपरिक रूप से भुजरिया पर्व मनाया तथा आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान आत्मीय मिलन, हंसी-खुशी और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
समारोह में मॉर्निंग ग्रुप के सदस्य वरिष्ठ एडवोकेट धर्मेंद्र चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार हरीश भार्गव, नेता गणेश धाकड़ सत्यार्थी, बिजनेसमैन सुनील जैन, बिजनेसमैन अमित गोयल, बिजनेसमैन राकेश गुप्ता, बिजनेसमैन दीपक शिवहरे, बिजनेसमैन राजेंद्र शिवहरे, बिजनेसमैन देवेंद्र सिंघल, बिजनेसमैन गोविंद गोयल, शिक्षक मनोज कुमार कोली एवं शिक्षक धर्मेंद्र निरंजन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी मेल-जोल बढ़ाने के साथ-साथ हमारी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का कार्य करते हैं।
भुजरिया मिलन समारोह ने सभी सदस्यों के बीच प्रेम, अपनत्व और मित्रता की भावना को और मजबूत किया।
Tags
Kolaras