सवारिया होटल के पास हुआ हादसा, राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया
शिवपुरी/कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन हाईवे पर सवारिया होटल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक लोडिंग वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडिंग वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल चालक की पहचान शिवपुरी निवासी अखिलेश उपाध्याय के रूप में हुई है। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
हाईवे पर हुई इस दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए यातायात और आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी रही। हादसे के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा रही।
Tags
Kolaras